featured post

एक अपील

ऐ घर पे बैठे तमाशबीन लोग लुट रहा है मुल्क, कब तलक रहोगे खामोश शिकवा नहीं है उनसे, जो है बेखबर पर तु तो सब जानता है, मैदान में क्यों नही...

Tuesday, 21 May 2013

तो जीने का मज़ा क्या है ?

5 comments:
आँखों में कोई सपना ना हो, तो जीने का मज़ा क्या है ?
सपने के लिए बरबाद हुए, तो इसमें खता क्या है ?

लोग कहते है पागल मुझे, मेरे हालात पर हँसते हुए 
इस पागल ने कुछ कर दिखाया नहीं, तो जीने का मज़ा क्या है ?

यूँ तो दर्द में आँसू निकल आते है सबके 
पर दर्द में मुस्कुराया नहीं, तो जीने का मज़ा क्या है ?

यहाँ तो सब ही जीते है अपने ही लिए 
दूसरों का दर्द भुलाया नहीं, तो जीने का मज़ा क्या है ?

थम जाती है साँसे हर रोज हजारों के, कुछ लोग होते है जनाजे के लिए 
अपनी मैय्यत पर लाखो को रुलाया नहीं, तो जीने का मज़ा क्या है ?

Tuesday, 14 May 2013

हम आम इंसान है

No comments:
ना चमक है, ना दमक है,
ना जेब में सिक्कों की खनक है ,
बस पास एक कीमती ईमान है,
हम आम इंसान है ! हम आम इंसान है !

सूरज देख निकलते है, शाम देख मुरझाते
राह में सीधे चलते है , दर दर ठोकर खाते
दुनिया की चतुराई से, हम तो अनजान है
हम आम इंसान है ! हम आम इंसान है !

सिल लिए है होठ, जितनी भी लगे चोट
सोचा अपनी किस्मत में ही है खोट
जतन कर लिए तमाम है
हम आम इंसान है ! हम आम इंसान है !


Wednesday, 20 March 2013

हमें स्वराज चाहिए

2 comments:
ना दान चाहिए, ना भीख चाहिए
हमें स्वराज चाहिए, हमें स्वराज चाहिए

लोकतंत्र बना आज लूटतंत्र
फूंका हो जैसे किसी ने मन्त्र
रिश्वत का हो गया एक यंत्र
भ्रष्टाचार मुक्त भारत चाहिए

ना दान चाहिए, ना भीख चाहिए
हमें स्वराज चाहिए, हमें स्वराज चाहिए

न्याय के लिए भटकती प्रजा
बेगुनाहों को मिल रही सजा
कोई तो बताये हमारी खता
हमें न्याय का अधिकार चाहिए

ना दान चाहिए, ना भीख चाहिए
हमें स्वराज चाहिए, हमें स्वराज चाहिए

जर्जर सड़क देख दुखता है मन
सालों से अधूरा पाठशाला भवन
पानी बिजली नहीं पहुंची जन जन
हर गांव में हमें विकास चाहिए

ना दान चाहिए, ना भीख चाहिए
हमें स्वराज चाहिए, हमें स्वराज चाहिए


Monday, 11 March 2013

दिल्ली सामूहिक बलात्कार पीड़ित लड़की "दामिनी" को समर्पित

No comments:
कोई चीखती लबों से , कह गयी बहुत कुछ
कुछ नींद से जागे है, कुछ अनसुना कर गये !

रोती होंगी रुंह भी, जमीं का मंजर देखकर
जो उठे थे हाथ, उनपर भी खंजर चल गये !

आसमां पर बैठ, सोचती होंगी वो दामिनी
इन ज़मींवालो के रगों में, पानी कैसे भर गये ?

आज दिल्ली में लुटेरे, बेख़ौफ़ लुटते है आबरू
पर पहरेदारों की चौकसी, कागजो में क्यों सिमट गये ?

सुन बहन की बिलखती आवाज़, भाई चुप बैठा है क्यों ?
रक्षाबंधन पर किया वादा, वो कैसे भूल गये ?

अब ना जागे सब तो , रुसवा होंगी इंसानियत
दिल की दबी बात, आज कलम कह गये !


Thursday, 13 December 2012

मै आम आदमी हूँ

No comments:
एक आग लगी सीने में,
सबके सीने में लगाना चाहता हूँ
जागा हूँ मै जो अब तो ,
कुछ कर गुजरने को चाहता हूँ,
मै आम आदमी हूँ, मै आम आदमी हूँ

सौपा जिनको भी राज यहाँ,
उसने ही जमकर लुट मचाया
अब हमारा जीना हो गया है मुश्किल ,
भ्रष्टाचार महंगाई को इतना बढ़ाया
कागज के टुकडों में बिकने वालों को,
जेल के अंदर पहुँचाना चाहता हूँ
मै आम आदमी हूँ, मै आम आदमी हूँ

नहीं होने दी कभी अन्न की कमी मैंने,
सीमाओं पर दुश्मनों से लड़ा
नहीं होता काम बिन हमारे दफ्तरों में,
कारखाने हमारे दमपर है खड़ा
हम पहुंचाते खबर और सन्देश
शिक्षक बन ज्ञान बांटता हूँ
मै आम आदमी हूँ, मै आम आदमी हूँ

सरफरोशी जागी है अब तो ,
ये हालात बदलना चाहता हूँ
बहुत सह लिए अन्याय अब,
बेईमानों का राज बदलना चाहता हूँ
मै आम आदमी हूँ, मै आम आदमी हूँ

Friday, 23 November 2012

शिकायत

No comments:
उनकी बेखबरी का आलम तो देखो
लगी है भीषण आग उनके शहर में
और वो अपने महलों में बैठ
मधुर तरानों का लुत्फ़ उठा रहे है

रहनुमा बनके फिरते थे हमारी गलियों में
कहते हुए कि हर मुश्किल में साथ निभाऊंगा
आज जब हमारी ज़िंदगी जहन्नुम हो गई
वो कुर्सी पर बैठ मंद मंद मुस्कुरा रहे है

लंबी फेहरिस्त थी उनकी वायदों की
हमारी तंगहाल ज़िंदगी बदलने की बात करते थे
मौका दिया उनको वायदा निभाने की तो
हमको भूल झोलियाँ अपनी भरे जा रहे है

ईद हो या दिवाली संग होते थे हमारे
चेहरे पर मुस्कुराहट और होठों में दुआ रखते थे
अब दर पर जाते है उनके हाल ए ज़िंदगी कहने तो
मिलना तो दूर, हमसे आँखें चुरा रहे है 

Wednesday, 21 November 2012

इसी का नाम ही ज़िंदगी है शायद

1 comment:
बीच मझधार बह रहा हूँ, बिना पतवार के नाव में
ना हमसफ़र है, ना मंजिल का पता
गुमसुम सा, उदास सा, बैठा हूँ इंतज़ार में
कि आए कोई फरिस्ता और मंजिल का पता दे जाये

कभी कभी लगता है, मुझमें जां नहीं है बाकी
पर सर्द हवाएं मेरे जिंदा होने का अहसास करा जाती है
तन्हाई में एक पल भी गुजरता है सदियों की तरह
लहरें तो डराती ही है, अँधेरे का खौफ भी कम नहीं

एक अंजाना डर आँखों से नींद चुरा ले जाती है
जागता हूँ रातों में, जुगुनुओं और तारों के संग
सुबह का उजाला नाउम्मीदगी को करती है थोड़ी कम
पर शाम होते ही उम्मीद का दामन छूट जाता है

इस जलती बुझती उम्मीद की किरण के बीच
अनजाने मंजिल को तलाशना और रास्ता बनाना
डरावने माहौल में थोड़ा सा मुस्कुराना
इसी का नाम ही ज़िंदगी है शायद
इसी का नाम ही ज़िंदगी है शायद